फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खंभे पर तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
भदोही कोतवाली क्षेत्र के भात गांव में शुक्रवार सुबह खंभे पर तार जोड़ते समय करंट लगने से सूरज दूबे (30) की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूरज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके तीन बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार, लालीपुर गांव के धनापुर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन खंभे से ट्रांसफार्मर तक जाती है। शुक्रवार सुबह जंफर के पास आई खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसे ठीक करने के लिए सूरज खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान करंट लगने से उसका पेट और पैर झुलस गया और वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण और परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुरियावां ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे भदोही रेफर किया गया। इसके बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। बाद में परिजन उसे सीएचसी औराई ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूरज के परिवार में दो बेटियां प्रिया और सौम्या तथा ढाई साल का बेटा लक्ष्य है। परिजनों के मुताबिक, उसके पिता इंद्रमणि दूबे बिजली निगम में लाइनमैन थे। करीब 20 साल पहले उनकी भी करंट लगने से मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक औराई विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें