सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के डीघ गांव में शनिवार को घर की बिजली बनाते समय करंट की चपेट में आने से विकास मिश्रा (33) की मौत हो गई। बिजली बनाते समय कटा केबल उसके हाथ में चिपक गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। डीघ गांव निवासी प्रभाकर मिश्र किसान हैं। उनका बेटा विकास मिश्रा (33) पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। शनिवार को घर की बिजली में अचानक खराबी आ गई। जिसके बाद विकास उसे खुद ही ठीक करने लगा। बताया जा रहा है कि बिजली का केबल एक जगह से कटा हुआ था। बिजली बनाते समय वह हिस्सा उसके हाथ से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजन जब तक कुछ समय पाते, तब तक वह अचेत हो गया।
परिजन उसे आनन-फानन में डीघ सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक चार साल की पुत्री श्री मिश्रा के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पत्नी अन्नपूर्णा मिश्रा की जिंदगी बीरान हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।