फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मेला स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक सूर्योदय शर्मा। फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के किसुनदेवपुर जगुनंदनपट्टी गांव में शनिवार को दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के दरोगा रवि शंकर पांडेय और गोपीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। किशुनदेवपुर के जगुनंदनपट्टी गांव निवासी सूर्योदय शर्मा (45) शनिवार की दोपहर में घर से दो सौ मीटर दूर शौच के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि लौटते समय वह दिल्ली से बिहार जा रही मेला स्पेशल 04096 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और ट्रेन में फंसकर घिसटते हुए काफी दूर तक गए। इससे शव के कई टुकड़े हो गए। सूर्योदय शर्मा गांव में ही रहकर काम करते थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता शेषमणि शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी थी। सूर्योदय के छोटे भाई मणि उदय की भी 12 वर्ष पहले ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गईं थी। सूर्योदय के दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा भाग्योदय (8), बेटी दृष्टि (7) और राज (6) है। पत्नी प्रीति और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। ग्राम प्रधान छबिनाथ यादव और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें