फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पटेल की जयंती पर स्वदेशी को मिलेगी धार

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता करते प्रभारी मंत्री एके शर्मा। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को जिले में कई आयोजन होंगे। रन फाॅर यूनिटी के साथ ही स्वदेशी, नशामुक्ति अभियान, निबंध, चित्रकला आदि भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरदार के जीवन परिचय का उल्लेख किया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री एके शर्मा पत्रकारों से रूबरू होकर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती पर कई कार्यक्रम होंगे। बताया कि पटेल जी एक दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्रीय एकता के निर्माता थे। स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एकता, देशभक्ति और सेवा के उनके आदर्शों को सुदृढ़ करने के लिए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से देशभर में कार्यक्रम होंगे। 31 अक्तूबर को रन फार यूनिटी के साथ ही स्वच्छता अभियान, स्वदेशी मेले, नशा मुक्ति अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। माई भारत पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराते हुए निबंध, प्रश्नोत्तरी आदि कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें