फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही कोतवाली क्षेत्र के सर्रोई बाजार में बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में नन्हे सरोज उर्फ दादा (45) पुत्र जियावन सरोज की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने भोगांव घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पिता जियावन सरोज ने बताया कि उनका घर भदोही-औराई मार्ग के किनारे स्थित है। सभी लोग सड़क किनारे खाट लगाकर सो रहे थे। रात करीब 11:45 बजे नन्हे सरोज लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें