प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को श्रम विभाग की ओर से भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से देश विकास की ओर अग्रसर है। सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। जिला ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष मिठाई लाल दुबे, आईआईसीटी के प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इंद्रजीत तिवारी, शिशिर शर्मा, डाॅ. अतुल पांडेय, दर्पण सिंह, विजेंद्र कुमार मिश्रा, आकाश मालवीय, रजत कुमार, रवि उपाध्याय, दीपक मौर्य, दीपक सोनकर, यशस्वी दुबे आदि मौजूद थीं।