फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, राजमार्ग जाम

विज्ञापन
गोपीगंज नगर में सड़क हादसे के बाद राजमार्ग पर लगा जाम। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। नगर में राजमार्ग स्थित मिर्जापुर रोड तिराहे के समीप बुधवार की शाम ट्रक से कुचलकर एक लगभग 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया है। घटना के बाद लगभग एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। इससे वाहनों का लंबा काफिला लगा रहा।
विज्ञापन

साइकिल सवार युवक नगर से घर जाने के लिए मिर्जापुर रोड तिराहे के पास जैसे ही राजमार्ग पार कर रहा था, सड़क की खराबी से साइकिल फिसल गई और वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। उसी समय प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शोरगुल मचाया, लेकिन ट्रक चालक को जब तक सुनाई देता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटनास्थल पर जुटी भीड़ देख चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
गोपीगंज चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा ने शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों में इस बात की नाराजगी रही कि राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन सिक्सलेन अंतर्गत निर्माणाधीन ओवरब्रिज में लगी कार्यदायी संस्था की लापरवाही से अभी और कितने लोगों की बलि चढ़ेगी। ओवरब्रिज निर्माण में तेजी तो दिखाई जा रही है, लेकिन नीचे उत्तरी और दक्षिणी लेन के पूरी तरह जर्जर हो जाने की चिंता न प्राधिकरण को है न कार्यदायी संस्था को। गत माह पड़ाव के पास चकमांधाता निवासी बाइक सवार युवक की मौत लेन की खराबी के कारण ही हुई थी। बावजूद इसके इस तरह की अनदेखी अब बर्दाश्त के बाहर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें