चौरी। शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नटवां-औराई के पास हुए सड़क हादसे में मईराजपुताना निवासी सुरेंद्र कुमार यादव (38) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साथी रामू यादव (36) की हालत बिगड़ने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र अपने साथी रामू यादव के साथ मिर्जापुर से लौट रहा था। नटवां पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर सामने आए एक छुट्टा पशु को बचानेे के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत डिवाइडर से टकराकर कर घायल हो गए। सुरेंद्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। जानकारी पर पुलिस ने घायल रामू को सीएचसी औराई में भर्ती कराया जहां हालत बिगड़ने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। मृतक सुरेंद्र एक पुत्र और एक पुत्री का पिता है और पत्नी चंदा देवी पति की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने से बार-बार बेहोश हो जा रही थी।