थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम वैवाहिक कार्यक्रम में महिलाओं का नृत्य देख रहे एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के यहां चार फरवरी को शादी होनी थी। तीन फरवरी की शाम को महिलाएं घर के बाहर ही नृत्य करके मंगल गीत गा रही थीं, उसी समय कुछ लोग सड़क से जाते समय खड़े होकर उनका नृत्य देखने लगे। इसी बीच कोई बात हुई, जिसको लेकर वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पीट दिया। थाना प्रभारी बृजेश मौर्या न बताया कि वैवाहिक समारोह में महिलाओं का नृत्य देखते समय एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी।