फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 अकोढ़ा के युवक  की मुंबई में मौत 

Mon, 27 Jun 2016 01:39 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी युवक विनोद यादव (25) की शनिवार को मुंबई के थाणे में सड़क  दुर्घटना में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, रविवार को परिवार के लोग हवाई जहाज से शव लेकर घर पहुंचे। सीतामढ़ी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

अकोढ़ा निवासी विनोद यादव कई वर्षो से रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता था, मुंबई में वह आटो चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। शनिवार को वह मुंबई में आटो लेकर कहीं जा रहा था,किसी बड़े वाहन से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में मौत हो गई। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, उसे एक डेढ़ साल और एक दो महीने का पुत्र है। युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें