गोपीगंज। टफ्टेड मशीन में उतरे करंट से रविवार को एक बुनकर की मौत हो गई।
कोइरौना थाना क्षेत्र के नेवाजीपुर गांव निवासी मुरली (38) कुलमनपुर में एक कालीन कारखाने में बुनाई करता था। रविवार को भी मुरली कारखाने में कालीन की बुनाई करने गया था। टफ्टेड मशीन पर काम करते समय मशीन में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर गिर गया। कारखाना संचालक समेत अन्य बुनकरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। उप निरीक्षक जंगीगंज महेंद्र पटेल ने कहा कि इस तरह के किसी मामले में की जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।