फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोईरान महाल निवासियों ने एसपी को प्रार्थनापत्र भेजकर एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महाल निवासी अनीता देवी, संतोष मिश्रा, पवन तिवारी आदि ने आरोप लगाया है कि सुबह-शाम भजन-कीर्तन करते समय युवक अपशब्दों का प्रयोग करता है और विरोध करने में तरह-तरह की धमकी भी देता है। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। महाल में एक-दूसरे के प्रति बढ़ रही दूरी का कारण निकाय चुनाव है। पुलिस ने दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें