फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रेमिका को बुलाने की जिद पर टॉवर चढ़ा युवक

विज्ञापन
टावर पर चढ़ने वाला युवक दशरथ गौतम।
विज्ञापन
ऊंज (भदोही)। बरईपुर के दशरथ गौतम (38) रविवार की दोपहर 12 बजे हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका को बुलाने की जिद पर सुभाष नगर बाजार स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल पर टॉवर पर चढ़ गया। वह गांव के पूर्व प्रधान विश्राम गौतम का बेटा है। टॉवर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए। दो घंटे बाद किसी तरह से पुलिस ने समझाकर उसे नीचे उतारा। युवक का युवती से प्रेम संबंध है। प्रेमिका के न आने पर कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस और ऊंज पुलिस की दी। ऊंज थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि टावर पर चढ़े युवक को दो घंटे में समझाकर नीचे उतार लिया गया है। युवक विवाहित है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। युवक को परिवारवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें