फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन से कटकर युवक और युवती की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़/चौरी। जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन दुर्घटना में दो की जान चली गई। पहली घटना मोढ़ क्षेत्र में हुई। जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ट्रेन से कट गई। वहीं दूसरी घटना चौरी क्षेत्र की है। जहां एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

मोढ़ क्षेत्र के वाराणसी-जंघई रेलवे खंड पर सुरियावां के बदलीपुर रेलवे फाटक के पश्चिमी छोर की ओर एक 20 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान ज्योति बिंद निवासी सनाथपुर के रूप में हुई। युवती के पिता विद्याधर बिंद ने बताया कि उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शुक्रवार की सुबह वह अचानक घर से निकल गई। कुछ देर बाद उसके साथ इस हादसे की सूचना मिली।
दूसरी घटना चौरी थाना क्षेत्र के बरदहा के पास हुई। जिसमें पचपटिया निवासी अजय सिंह के पुत्र युवांक सिंह उर्फ विशाल (22) हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। युवक कैसे और किन परिस्थितियों में ट्रेन से कट गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार मृतक माह भर पहले आगरा से घूमकर आया था और शुक्रवार को लगभग 10 बजे बाल कटाने के लिए चौरी बाजार के लिए निकला था। ट्रेन से कटने की सूचना पर परिवार को लोग भी हैरान हैं। मृतक अपनी दो बहनों में छोटा और एकलौता भाई था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि युवक की मौत को लेकर परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें