फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिना ड्रेस कोड के कॉलेज में नहीं मिलेगी इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अनाधिकृत लोगों का प्रवेश रोकने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने सख्त तेवर अपना लिया है। बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने पत्र जारी कर बगैर ड्रेस कोड के आने वाले विद्यार्थियों के इंट्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश करीब-करीब पूर्ण हो चुका है। पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं यूनिफार्म और परिचय पत्र लेकर ही आएं। इसके बिना किसी को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बताते चलें कि महाविद्यालय में अब तक सख्ती न हाेने से परिसर में बड़ी संख्या में बाहरी व्यक्ति पहुंच जाते हैं। जिससे पूर्व में मारपीट तक की घटनाएं भी हो चुकी है। अब प्राचार्य की तरफ से सख्ती दिखाने से बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रूक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें