फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को जिस भाव से चाहेंगे, उसी रूप में मिलेंगे : प्रज्ञानानंद

विज्ञापन
तुलापुर बहादुरान में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सुरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र के तुलापुर बहादुरान छतमा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को कथावाचक स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती ने विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने मनुष्य को जीवन किस प्रकार जीना चाहिए, इसका वर्णन विस्तार पूर्वक से किया। बताया कि राम ने अपना जीवन पूर्णतः मर्यादित तरीके से बिताया, परंतु लोगों ने उन्हें ताना मार कर बहुत परेशान किया। भगवान ने कृष्ण ने अपने संपूर्ण कलाओं के साथ जीवन बिताया। उन्होंने सबको संतुष्ट किया। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, तुम हमें जिस भाव में प्राप्त करना चाहोगे, हम तुम्हें उसी भाव से मिलेंगे। राम संपूर्ण शक्तिशाली होने पर भी मर्यादा का हनन नहीं किया, इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। मौके पर नरसिंह बहादुर, मेवालाल पुरी, शिवनाथ पुरी, एके सिंह, नागेंद्र दुबे, सभापति मिश्रा, आशीष गिरी, शिवाकांत गिरि, शिवम, कमलेश मिश्रा, रविंद्र कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें