फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग जीवन जीने की कला सिखाता है, संदेश योगी

विज्ञापन
सुरियावा ब्लाक परिसर में योग करते साधक । संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावा। ब्लॉक परिसर में बुधवार को पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेषधर गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। योग करने के लिए सुबह पांच बजे योग साधकों की भीड़ ब्लाक परिसर में होने लगी थी। पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है। बल्कि यह जीवन को जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि ने जीवन के लिए अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान ,समाधि का मार्ग बताया। पूर्व विधायक ने कहा कि योग बिना बजट के लोगों को स्वस्थ बनाने की एक बहुत बड़ी विधा है। इस अवसर पर ऋषि राज मिश्रा, डॉ. एलसी यादव, अश्वनी साहू, विजय शंकर मौर्य, महेंद्र जयसवाल, रमणीक शर्मा, वशिष्ठ नारायण दुबे, राजेंद्र प्रताप, देवेंद्र विश्वास, शिवा कुमार गौतम, प्रदीप प्रजापति, महेंद्र यादव, मदन जयसवाल, दिलीप जायसवाल, शुभम बरनवाल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें