फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: योग से 60 लोगों की बीमारियां हुईं दूर, 200 को नशे से मिली मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भागती-दौड़ती जिंदगी में हर व्यक्ति सुकुन की तलाश कर रहा है। कोई छुट्टियों पर हिल स्टेशन घूमने जा रहा है तो कोई आश्रम और मठों में पहुंचकर शांति की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन

व्यस्ततम जिंदगी में सामंजस्य बिठाना लोगों के लिए कठिन हो गया है। ऐसे में 18 सालों से योग साधना कर जिले के निवासी पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी संदेश योगी ने 260 परिवारों में खुशियां बिखेरी हैं।साल 2007 से योग से जुड़े संदेश योगी अब तक 60 लोगों को बीपी, शुगर, माइग्रेन, हार्ट जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाए हैं, वह भी केवल योग के बल पर। उन्होंने बताया कि योग में वह शक्ति, जिसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है।
बताया कि योग की बदलौत ही उन्होंने अब तक 200 घरों को उजड़ने से बचाया है।
नशे के आदि हो चुके लोगों को योग से जोड़कर न सिर्फ जिंदगी के मायने समझाए, बल्कि उन्हें नशे से दूर किया। बताया कि 2007 में वे पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी बने। उसके बाद से उन्होंने योग की कक्षाएं लगानी शुरू की थी। आज पूरे जिले भर में 106 योग की कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

उनके प्रशिक्षित किए प्रशिक्षक योग कक्षाओं में लोगों को जिंदगी जीने का सलीका बता रहे हैं। बताया कि योग के साथ उन्होंने भारतीय परंपराओं से भी लोगों को जोड़ा है। हर साल चार जुलाई से चार सितंबर तक अभियान चलाकर औषधीय पौधे रोपित करते हैं। इस समय जिले भर के एक हजार घरों में पांच औषधीय पौधे रोपित हैं। इसमें गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा, पारिजात व श्याम तुलसी का पौधा शामिल है। उनकी टीम न सिर्फ मॉनीटरिंग करती है, बल्कि रक्षाबंधन पर इन पौधों में रक्षासूत्र भी बांधती हैं। बताया कि उन्होंने पतंजलि पीठ, हरिद्वार से योग में परास्नातक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें