फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में योग बना सहायक

विज्ञापन
सुरियावां ब्लॉक परिसर में योग करते साधक। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां। पतंजलि योग समिति की ओर से ब्लॉक परिसर में पांच दिवसीय योग शिविर में शुक्रवार को साधकों को बारीकियां बताई गईं। सत्र का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव ने किया। संगठन के प्रदेश प्रभारी संदेश योगी ने साधकों को मोटापा, बीपी, शुगर और कमर दर्द से संबंधित योगासन प्राणायाम बताया। उन्होंने कहा कि योग शरीर के लिए रामबाण है। कोरोना काल में इसके महत्व को लोगों ने समझा। कहा कि कपाल भांति, पश्चिमोत्तानासन, मंडूकासन, भुजंगासन करने से मोटापा कम होता है। प्राणायाम से बीपी और शुगर कंट्रोल होता है। शाम के सत्र में महिलाओं को योग की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर डॉ. एलसी यादव, विजय शंकर मौर्य, सावन जायसवाल, रमणीक शर्मा, मदन जायसवाल, शिवा कुमार गौतम, रविंद्र जायसवाल, महेंद्र यादव ,शिवजीत, वशिष्ठ नारायण दुबे, दिलीप जायसवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें