फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता में यलो हाऊस सब पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को विभागीय शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डाॅ. शाहिद परवेज ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी ध्यान देना चाहिए। इससे शरीर का व्यायाम भी हो जाता है।
विज्ञापन

खेल का शुभारंभ होने से पूर्व मैदान में शिक्षकों और प्रतिभागी खिलाड़ियों ने पूजन में हिस्सा लिया। जिसके बाद प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया और दोनों टीमों के कप्तानों को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में कबड्डी और खो-खो में टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, लेकिन बालक और बालिका वर्ग में यलो हाऊस सब पर भारी पड़ा। आशीष पाल, अमन कुमार पाल व सुरेखा प्रजापति ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में डाॅ. अनीश कुमार मिश्र, डाॅ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें