फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पहलवानों ने कुश्ती में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक क्षेत्र के मतेथू स्थित शहीद मल बाबा के सालान उर्स मेले में बृस्पतिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों से 10 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। सबसे रोमांचक मुकाबला वाराणसी और प्रयागराज, मिर्जापुर और चंदौली के मध्य रहा। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व उर्स में आए जायरीनों ने चादरपोशी की दुआ मांगी।
विज्ञापन

उर्स को लेकर मेले जैसा माहौल रहा। सुबह से ही दुकानें सज गई। दोपहर बाद आसपास के कई गांव से लोग मेला देखने के लिए पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनहर पुलिस गश्त करती रही। वहीं दूसरी कुश्ती में वाराणसी के सिद्धू ने प्रयागराज के मोनू को पटखनी दी। दोनों के बीज रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसके बाद मिर्जापुर के पहलवान मिट्ठू ने चंदौली के साला को अखाड़े में चित्त कर दिया। वाराणसी के नेहरु ने प्रयागराज के मोनू को और कानपुर के रामबाबू ने वाराणसी के दिवाकर सिंह को पराजित कर दिया। इसी तरह अकोला के नन्कू ने कछवा के महेश को चित किया। प्रयागराज के प्रदीप ने पांडेपुर के राजेंद्र को पराजित किया। इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल वहाब, शीतला बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें