फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक-दूसरे को चित नहीं कर सके बनारस और मिर्जापुर के पहलवान

विज्ञापन
अमीर पट्टी के मारुति धाम में दांव लगाते पहलवान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
औराई। क्षेत्र के अमीरपट्टी के मारुति धाम में शनिवार को अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। औराई विधानसभा की पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव दिखाए। पांच हजार से लेकर 51 हजार तक की कुश्ती हुई। मिर्जापुर केसरी अनिल पहलवान और बनारस के लक्कड़ पहलवान के बीच 20 मिनट तक चला मुकाबला बराबरी पर छूटा। अयोध्या के पहलवान सुदामा दास ने राजस्थान के जालिम पहलवान को पांच मिनट के अंदर चित कर दिया। इसी तरह भदोही के टमाटर पहलवान ने बिहार के काला चीता को घोड़ा पछाड़ दांव लगाकर चित किया। बनारस के गोपी पहलवान ने आजमगढ़ के अनिल को पटकनी दी। महिला पहलवानों में कानपुर की संतोषी यादव पहलवान ने राजस्थान की भानु पहलवान को चित किया। गोरखपुर की आकांक्षा ने हिमाचल की बंटी पहलवान को हराया। इस मौके पर आकाश गुप्ता, श्याम मुरारी दुबे, अंबुज मिश्रा, नंदलाल शुक्ला, प्रवीण दुबे, घनश्याम शुक्ला, रघुवंश नारायण मिश्रा, राजेश कुमार शुक्ला, चंद्रेश तिवारी आदि रहे। आयोजक चंद्रकांत शुक्ला उर्फ पट्टर ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें