फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की एकजुटता से मिलती है कामयाबी:देवनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से बड़ी से बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपसी मनमुटाव को पीछे छोड़कर जब तक पार्टी के लक्ष्य की जिम्मेदारी नहीं समझी जाएगी, तब-तक उल्लेखनीय सफलता नहीं मिलेगी। उक्त बातें मंगलवार को विकास भवन रोड स्थित कार्यालय में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव ने कही। वक्ताओं ने प्रदेश में जंगलराज, महंगाई, भ्रष्टाचार, जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर भाजपा सरकार को आने वाले समय में सबक सिखाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विवेकानंद पाठक, डॉ. देवेंद्र नाथ दुबे, राकेश मौर्या, दीनानाथ दुबे, सिद्धार्थ मिश्रा, सुमित सिंह, मनोज तिवारी, संतोष धोबी, रितेश, शैलेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत पांडेय, राजाराम दुबे, सुरेशचंद्र मिश्रा, जफर खान, माबूद खान, संतोष सिंह बघेल, राजेश्वर दुबे, राजेंद्र दुबे राजन, नूर आलम, मनोज गौतम, राजेश सरोज, संतोष पाल, सुरेश सिंह, रमेश बिंद, अभिमन्यु यादव, काशीनाथ यादव, शकीला बानो, त्रिलोकी बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें