फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़बंदी में लगे श्रमिक की हत्या!

Sat, 23 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर चोट के निशान मौजूद होने के कारण मृतक के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



चकौढ़ा दिघवट गांव में मत्स्य सहकारी समिति है। इसके अध्यक्ष छठम राम बिंद हैं। गांव का चंदू पासी (36) पुत्र श्री पासी इसी मत्स्य सहकारी समिति के तहत गांव में एक तालाब में मेड़बंदी का काम कर रहा था।

उसके साथ इस कार्य में चार-पांच मजदूर और लगे थे। बताया जाता है कि सभी श्रमिक काम खत्म करने के बाद यहीं एक मड़हे में रुक जाते थे।

 बृहस्पतिवार को भी खाने-पीने के बाद सभी मड़हे में सो गए। शुक्रवार को सुबह जब घर वालों ने खोजना शुरू किया तो तालाब के किनारे उसकी चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद गांव वालों ने जाल डालकर तालाब से चंदू की लाश निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सिर पर चोट के निशान थे। इस पर मृतक के घर वालों ने हत्या की आशंका जताई। जानकारी मिलने के बाद औराई एसओ सत्येंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असलियत का पता चलेगा। मृतक को दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। इनमें से एक लड़की की वह शादी कर चुका था।

 दूसरी ओर मृतक के भाई गोपी पासी ने औराई थाने में तहरीर देकर कहा कि अगर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें