फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मकान की शटरिंग के दौरान गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
मृतक महेंद्र सरोज। फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में निर्माणाधीन मकान के छत की ढलाई करते समय शनिवार की शाम गिरे रोही गांव निवासी मिस्त्री महेंद्र सरोज की मौत हो गई। अकोढा गांव में शुभम त्रिपाठी के यहां मकान निर्माण में कार्य चल रहा था। रोही निवासी महेंद्र शटरिंग व ढलाई का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अचानक असंतुलित होकर गिर पड़े। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए गोपीगंज ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रविंद्र कुमार सरोज ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष शशांक बाजपेई ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतक के दो पुत्र चार पुत्री हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें