फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ढाई साल में पूरा होगा सीतामढ़ी-धनतुलसी-डेंगुरपुर पक्का पुल का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लोक निर्माण विभाग की चार प्रमुख परियोजनाओं की समयसीमा तय कर दी गई है। चार प्रमुख परियोजनाओं में सीतामढ़ी-धनतुलसी-डेंगुरपुर पक्का पुल निर्माण को दो से ढाई साल में पूरा किया जाना है। इसके अलावा तीन अन्य प्रमुख परियोजनाओं में दो को नौ माह और एक को सवा साल में हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य है। विभाग की ओर से कार्ययोजना की लागत और लंबाई के आधार पर समयसीमा तय की गई है। समयसीमा तय होने के बाद विभागीय स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से ज्ञानपुर विधानसभा के सीतामढ़ी पक्का पुल के लिए 320 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा औराई विधानसभा क्षेत्र के जीटी रोड माधोसिंह से खमरिया तक छह किलोमीटर सड़क के लिए 10. 11 करोड़, ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर नहर से खरगापुर प्रयागराज सीमा तक की 12 किलोमीटर सड़क के लिए 16.70 करोड़ और दुर्गागंज-गोपीगंज मिर्जापुर के 25.40 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 70.20 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। शासन की ओर से 5 करोड़ से ऊपर की सड़क परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी की समयसीमा तय कर दी गई है। 20 करोड़ रुपये तक के काम 9 माह, 20 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक के काम 15 माह, 100 करोड़ से 300 करोड़ तक के काम 18 माह में और 300 करोड़ से अधिक के काम 24-30 माह में पूरे करने होंगे।
वर्जन
सड़कों के निर्माण और मरम्मत की समय सीमा तय की गई है। परियोजनाओं की लागत और लंबाई के आधार पर टाइम लाइन बनाई गई है। उसी आधार पर कार्यदायी संस्था को तय समय के भीतर समय से काम पूरा किए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप सरोज, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें