भदोही। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. शिवाकांत द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को भदोही नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में स्थापित हो रहे स्वतंत्र बिजली फीडर की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने धीमी गति से हो रहे काम पर नाराजगी जताई और शीघ्र काम पूरा करने के कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया।
सीडीओ ने चौरी रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे 50 शैय्या बेड के अस्पताल भी देखा।सीडीओ अचानक दोपहर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। इस दौरान स्वतंत्र फीडर के नाम पर धीमी गति से हो रहा काम देखा। उन्होंने कहा कि अब तक केवल केबिल ही खीचे गए हैं जबकि अब तक काफी काम हो चुका होना चाहिए था। उन्होंने निर्माण एजेंसी उप्र राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को शीघ्र काम पूरा करने को निर्देशित किया। यहां से निरीक्षण करने के बाद वे चौरी रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां अब तक 50 शैय्या बेड अस्पताल का भवन बना था। बाकी काम बाकी देख कर उन्होंने शीघ्र भवन की फिनिशिंग का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने दोनों परियोजनाओं में मानक के अनुसार कार्य पूरा करने के साथ साथ शीघ्र कार्य समाप्त करने के निर्देश भी दिए।