ज्ञानपुर। केंद्रीय समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में दफ्तर पर ताला जड़कर तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार विभागों का निजीकरण करने में लगी है।
कहा कि सरकार का यह रवैया देश की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक है। अपने फैसले को वापस न लिया तो कर्मचारी वृहद स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर दीपक पटेल, सुनील कुमार, दीपक दुबे, हरिशंकर कुशवाहा, अभिषेक प्रजापति, सुजीत पटेल, मनोज कुमार, सत्यप्रकाश, प्रमोद चौहान, रंजीत हलवाई, शैलेंद्र मौर्य आदि रहे।