फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं एक वोट से हुई जीत, कहीं पहली बार कमान संभालेंगी बहुएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में 40 फीसद सीट आरक्षित होने से ग्राम प्रधान पद की जीत हासिल करने वाली बहुएं गांव की सरकार चलाएंगी। रविवार को छह मतगणना केंद्रों पर शुरू से अंत तक रुझान अपने पक्ष में करने से प्रमाणपत्र भी हासिल किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर ब्लॉक के मतगणना केंद्र गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में परिणाम आने पर अधिकारियों ने चकसाहब से जावेद अख्तर मुन्ना, दुलहीपुर से सुरेश चंद दुबे, नंदापुर से भगवती प्रसाद बिंद, अईनछ से कमलेश कुमार, डेहरिया दयाराम से रामनरेश बिंद, कसियापुर से अमृतलाल चौहान, चकसुंदरपुर से सुभाषचंद्र मौर्य, पिलखुना अर्पणा मिश्रा, देवाजीतपुर से कृष्णकांत उपाध्याय, घरांव से उर्मिला शर्मा, चकटोडर सेशिला देवी, मदनपुर से ऊषा देवी, सारीपुर से ऊषा देवी, कॉवल से शरद मिश्रा, छत्रशाहपुर से देवराज दुबे को जीत का प्रमाणपत्र मिला।
इसी तरह डीघ के मतगणना केंद्र कालिका नगर इंटर कॉलेज कोइरौना पर दूसरे चरण तक आए परिणाम में गोलखरा से रमेश सरोज, फुलवरिया से देवीप्रसाद, बनकटखास से रिचेश, सेमराध से प्रिया सिंह, धनतुलसी से संध्या देवी, बरईपुर से तारा देवी, पूरेनगरी से परमेश यादव, तुलसीकला से दिनेश पांडेय, छतमी से कड़ेदिन, तिलंगा से सुमन देवी, ओझापुर से अभयराज, कालिका नगर से सुनील कुमार, नवधन से कृष्णमुरारी कन्नौजिया, दरवांसी से गोमती देवी, सागररायपुर से रिंकू देवी ने प्रमाणपत्र लिया। इसी तरह अभोली और सुरियावां ब्लॉक के गौरा से अंतिमा पांडेय, कुढ़वां से झाड़ूराम, गौरा से अंतिमा पांडेय, पूरेमनोहर से अनिल कुमार सिंह, सदौपुर से से अवधेश शुक्ला, कोल्हुआ पांडेयपुर से सुशीला देवी, हरिपट्टी से अखिलेशचंद्र दुबे, कौड़र से रामनारायण गौतम, अर्जुनपुर से संतोष दुबे, कंचनपुर से अर्चना दुबे, हरिहरपुर से दिनेशलाल, मसुधी से निर्मला देवी को मिली जीत से समर्थक झूम उठे। प्रमाणपत्र पाने वाले नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शांतिपूर्वक घर पहुंचने की हिदायत अधिकारी और पुलिस के जवान देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें