फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को घर बैठे मिलेगा रोजगार : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि आप जिस प्रकार के अपना घर और घर के काम छोड़ कर बुनाई में प्रशिक्षण ले रही हैं। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि प्रशिक्षण में कहीं कोई कमी न रह जाए। बुनाई विधा ऐसी है, जो कोई आप से छीन नहीं सकता। अच्छी बात यह है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आपको रोजगार भी यहीं मिलेगा। जिलाधिकारी शनिवार को भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के पिपरिस कैंपस में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे द्विमासिक गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षुओं से संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपके पास आगे बढ़ने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की बहुत सी योजनाएं हैं। आपका भदोही देश विदेश में कालीन उत्पादन का केंद्र माना जाता है। दूसरे जनपदों के लोग जब भदोही के नाम से कालीन बना रहे हैं तो आप क्यों न इसका लाभ उठाएं? विशिष्ट अतिथि कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) प्रशासनिक समिति के सदस्य रवि पाटोदिया ने प्रशिक्षुओं को विश्वास दिलाया कि कालीन उद्योग में बुनकरों की कमी है। इसे आप पुरुषों से बेहतर पूरा कर सकती हैं। क्योंकि आप घर का काम करने के बाद पूरे दिन घरों पर खाली रहती हैं। उन्होंने आईआईसीटी से प्रशिक्षुओं को किसी योजना के तहत लूम दिलाने का सुझाव दिया। इसके पूर्व निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने प्रशिक्षण योजना के बारे में जानकारी दी। संस्थान के बीटेक छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रशिक्षुओं को जागरूक किया। डॉ. अतुल पांडेय ने संचालन किया। मौके पर परियोजना को-आर्डिनेटर डॉ. सनथ पाल, बीडीओ विनोद कुमार, डॉ. बीडी गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ल, बीसी रे, गुंजन दूबे ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें