चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने उठाया तो महिलाओं ने थाने का घेराव कर आरोप लगाया कि किसी प्रभावशाली के दबाव में पुलिस फंसाने का काम कर रही है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और विरोध शांत हुआ।
कोतवाली के जहांगीराबाद स्थित अवगढ़नाथ मंदिर में हुए चोरी के मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाने पर नाराज गांव की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कोतवाली का घेराव कर लिया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए बेवजह युवकों को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस किसी के दबाव में ऐसा कर रही है। हालांकि मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
रामपुर घाट निवासी बम भोले पुत्र राम लखन और सूरज पुत्र मक्कन दोनों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जहांगीराबाद स्थित अवगढ़नाथ मंदिर में हुए घंटा चोरी के मामले में पूछताछ के लिए उठा कर लाई। इसकी जानकारी होते ही गांव की दर्जनभर महिलाएं और पुरूष थाने पहुंच गए। आरोप लगाया कि पुलिस किसी के दबाव में आकर ऐसा कर रही है और युवकों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
कहा पुलिस चोरी के मामले में जिन दो युवकों को उठाई है। उनका चोरी से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद तत्काल ही युवकों को छोड़ दिया। इस दौरान प्रेमलता, आंचल, सरोजा, सुनीता, रिंकी, सीता, कमली, सोनम, जयदेवी आदि रही।