फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मिले त्वरित न्याय:एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार की देर शाम गोपीगंज कोतवाली का निरीक्षण कर महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं को निबटाने, भोजनालय,, महिला-पुरुष आरक्षी बैरक, कंप्यूटर कक्ष, परिसर, शस्त्रागार कक्ष और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। कहा कि किसी भी मामले को लेकर आने वाली महिलाओं को न्याय देने, कोर्ट में चल रहे भूमि विवाद में शांति व्यवस्था को कायम रखने, राजस्व के मामलों में कर्मचारियों को साथ लेकर निबटारा करने, नगर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम लगाने में कमी न छोड़ी जाए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा, उप निरीक्षक संतोष राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें