फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक जुलूस निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बाइक जुलूस निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। वीएनजी आईसी ज्ञानपुर के परिसर में एकजुट पदाधिकारी जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर मांग पत्र डीएम आर्यका अखौरी को सौंपा। मंच के अध्यक्ष घनश्याम यादव, संयोजक धर्मराज यादव, अभोली ब्लाक अध्यक्ष गणेश राय ने संयुक्त कहा कि एक ओर सरकार नई नियुक्तियों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चला रही है वहीं पुराने कर्मचारियों की उपेक्षा हो रही है जो अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हक-अधिकार की लड़ाई अंतिम दम तक जारी रहेगी। इस मौके भूपेंद्र यादव, याशमीन बानो, सूरज सिंह, अरुण पांडेय, राकेश सिंह, रुपेश श्रीवास्तव, मनोज उपाध्याय, समरजीत यादव, सूर्यकांत मौर्य, धीरेंद्र यादव, वंशराज मौर्य, रविंद्र पांडेय, सूबेदार यादव, हरिश्चंद्र, केके मौर्य, वीरेंद्र सिंह, सुभाष पाल, मोनू सरोज, अनुराग, राजेश, अखिलेश, रविंद्र, शिवशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें