फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समस्या होने पर हेल्पलाइन पर काॅल करें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने शनिवार को जिले भर में जगह-जगह बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूक किया गया। उन्हें कानून की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान टीम ने कोईरौना, सीतामढ़ी, गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही, औराई और सेमराध में बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को जागरूक किया।
उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तीकरण और कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। वहीं उन्हें अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्हें यूपीकॉप एप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के तरीके भी बताए गए।
बताया कि शासन की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पॉक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम आदि कानून लागू किए गए हैं। इसलिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे।
इसके अलावा साइबर अपराधों से बचने के लिए मोबाइल फोन का सतर्कता पूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। किसी भी असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें