सुरियावां नगर के कांवड़ यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत संगठन
सुरियावां। नगर में शुक्रवार को निमकौडि़या तालाब से महिला कांवड़ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं ने पहले निमकौड़िया तालाब स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाया फिर जल लेकर बाईपास होते हुए अटल चौराहा से गल्लामंडी स्थित मनपुरण नाथ जी शिव मंदिर पर जल चढ़ाया। इसके बाद लागी बाजार त्रिमुहानी होते हुए श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया गया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए महिलाएं पहुंची। महिला कांवड़ यात्रा प्रभारी राजू वर्मा, छोटेलाल वर्मा आदि के देखरेख में सम्पन्न हुआ। कांवड़ यात्रा में उमा देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी आदि आदि रहीं।