फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संविधान में महिलाओं को मिले हैं कई कानूनी अधिकार : डॉ. धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में मिशन शक्ति पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में महिलाओं के कानूनी अधिकार और सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिला महिलाओं की सुरक्षा संग पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सिमी आजम ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से आप क्या समझते हैं और मानसिक रूप से स्वस्थ होने के प्रमुख लक्षण के बारे में बताया। मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अंशु बाला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिला के प्रति समाज तथा राष्ट्र में एक सकारात्मक सोच का संचार होना अत्यधिक आवश्यक है। इस मौके पर डॉ. ऊष्मा यादव, डॉ. ऋचा, राममूर्ति, आंचल, अंजलि, अंशिका आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें