फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नई बाजार में पिंक टॉयलेट न होने दुश्वारियां झेलती हैं महिलाएं

विज्ञापन
रेखा देवी । - फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।
विज्ञापन
नईबाजार। नगर पंचायत में पिंक शौचालय न होने से महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। पूरे बाजार में कहीं भी महिला टाॅयलेट का इंतजाम नहीं है। जिससे बाजार में आने वाले महिलाएं को दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। खासकर त्योहारी सीजन में जब महिलाएं बाजार के निकलती हैं तो उन्हें टायलेट इत्यादि के लिए किसी के घर पर ही जाना पड़ता है। नगर पंचायत नई बाजार के वार्ड नंबर दो शहीद नगर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है लेकिन इसकी स्थिति बदहाल है। इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में महिलाएं भी बाजार में खरीदारी के लिए निकल रही हैं लेकिन पिंक शौचालय या टॉयलेट इत्यादि का इंतजाम न होने से वे परेशान हो रही हैं। स्थानीय रेखा देवी, पूनम देवी, शकुंतला, सुनीता, कलावती, आरती, जुन्नू, रिंकी आदि ने बताया कि कई बार माताओं के साथ चल रही बेटियों को संकोच करना पड़ता है या फिर उन्हें किसी महिला से इसके लिए अनुरोध करना पड़ता है। इसके पहले नगर में बना सामुदायिक शौचालय भी बदहाल हो चुका है। इसमें कोई भी जाना पसंद नहीं करता।

रेखा देवी ।- फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें