गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 अलीनगर में रोजाना लगने वाले जुआरियों के जमावड़े से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। रविवार को मोहल्ले की महिलाओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही एसपी से पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाने की मांग भी की।
महिलाओं का कहना था कि शौच के लिए आने-जाने के दौरान जुआ खेलने वाले कुछ लोग अभद्र टिप्पणियां करते हैं तथा छींटाकशी करते हैं। इससे महिलाओं और युवतियों को काफी परेशानी होती है। प्रदर्शन की मोहल्ले की सबीना, कुसुम, जैनब, अंजूम बेगम आदि शामिल रहीं।