फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण एक सतत प्रक्रिया : डॉ. अंजलि

विज्ञापन
दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं के साथ प्राचार्या ड - फोटो : आईआईटी
विज्ञापन
दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाषण, काव्य पाठ, लघु नाटक मंचन और महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और जागरूकता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से महिलाओं की ताकत, संघर्ष और सफलता को दर्शाया तथा महिला अधिकारों, लैंगिक समानता और समाज में महिलाओं की स्थिति पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्षा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजलि सिंह ने महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का विषय नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है। जिसमें शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समानता की भावना का विकास आवश्यक है। संयोजक नेहा शुक्ला ने सभी का आभार जताया। मौके पर सभी संकायों के विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें