फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वरोजगार कर महिलाएं स्वावलंबी बने’

विज्ञापन
कृषि भवन घरांव में मिशन शक्ति के तहत आयोजित महिला गोष्ठी में महिला किसान को पुरस्कृत करतीं डीएम आ - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कृषि भवन घरांव में बुधवार को कृषि विभाग की ओर से मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कृषक वैज्ञानिक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को खेतीबारी के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि स्वरोजगार कर महिलाओं को स्वावलंबी बनना चाहिए। डीएम ने कहा कि जिससे वह किसी के ऊपर आश्रित न रह सकें। खेती-किसानी में भी स्वरोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकती हैं। सीडीओ भानुप्रताप सिंह ने कहा कि महिलाएं कृषि तकनीक की जानकारी लेकर अपने गांव में आसपास के लोगों को भी अवगत कराएं, जिससे वह भी उत्पादन बढ़ा सकें। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने शासन की ओर से संचालित लाभपरक योजनाओं पर प्रकाश डाला। जबकि उपकृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने विभाग की ओर से संचालित कृषि यंत्र, उपकरण, अनुदान व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
बैंक आफ बड़ौदा जमुनीपुर की कोमल कुशवाहा ने पशु लोन एवं किसान क्रेडिट कार्ड तो अवर अभियंता भूमि संरक्षण विभाग प्रिया ने खेत-तालाब योजना में महिलाओं को मनरेगा से कार्य देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। उद्यान निरीक्षक ममता मिश्रा ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर एवं रेनगन के बारे में जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी मसाला और फूल की खेती, कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रधान वैज्ञानिक डा. विश्वेंदु द्विवेदी ने महिला स्वावलंबन पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने खेती पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी महिलाओं को दवा छिड़कने वाली मशीन, नमी सूचक यंत्र एवं तीन महिला खाद्य सुरक्षा समूहों को सीड मनी के लिए 10-10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व डीएम प्राथमिक विद्यालय घरांव में पहुंची। वहां बच्चों से प्रश्न पूछे। बच्चों ने सवालों का सही जवाब दिया तो डीएम ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें