फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त, गांव-गांव घूम रही टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़वा के सिंहवान गांव के जंगल में बुधवार को हत्या कर फेंके महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस टीमें मिर्जापुर और सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के गांव की छानबीन कर रही है पर महिला के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। महिला बुरका पहने थी तो आशंका है कि वह मुस्लिम है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह राहगीर पगडंडी से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर 10 फीट अंदर झाड़ियों में शव पड़ा मिला था। मृतका ने काले रंग का बुर्का और नाइटी पहन रखी थी। पुलिस की पांच टीमें मड़िहान के साथ घोरावल थाना क्षेत्र में तलाश में जुटी है। गांव-गांव में जाकर प्रधान से लेकर मुस्लिम इलाको में पहचान कराने का प्रयास कर रही है पर शिनाख्त नहीं हो सका है। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि सोनभद्र और मिर्जापुर के गांव में छानबीन की जा रही है।


.....................................
महिला की सेहत में सुधार पर अभी नहीं हो सका है बयान
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा मोहल्ले में महिला का गला रेत कर फेंके जाने के मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। महिला के सेहत में सुधार हुआ है। अब वह भोजन करने लगी है पर अभी बोलने में समस्या हो रही है। पुलिस को उसके बयान का इंतजार है। जिससे जांच आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा स्थित एक कारखाना के पास 15 जून की सुबह गला रेतकर घायलावस्था में बिहार के पूर्णिया जिला निवासी शीला देवी (46) पत्नी संजय मिली थी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस महिला के बयान की इंतजार कर रही है। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, पर अभी बोल नहीं पा रही है। उसके बयान का इंतजार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें