UP Accident News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सड़क हादसे में महिला ने जान गंवा दी। उसके साथ एक युवक घायल हो गया। वह अपनी बेटी के ससुराल जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
Road Accident in Bhadohi: औराई कोतवाली क्षेत्र के उमापुर सहसेपुर निवासी उर्मिला देवी (48) पत्नी मुन्नू लाल की बीती रात रजईपुर गांव के सामने गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। वे अपने पड़ोस के एक युवक के साथ बाइक पर बैठक घर जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक सामने से लाइट की रोशनी आने से बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में जाकर गिर गई।
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के मिसिरपुर बभनौटी निवासी सूरज दलित ने मंगलवार की शाम पड़ोस के 16 वर्षीय गोलू को अपनी सास को ले आने के लिए भेजा। उनकी सास औराई चौराहे पर खड़ी होकर उसका इंतजार कर रही थी। गोलू बाइक लेकर औराई पहुंचा और उर्मिला देवी को बाइक पर बैठाकर घर लौटने लगा।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वह औराई भदोही मार्ग पर रजईपुर गांव के पास पहुंचा। इस बीच, सामने से किसी वाहन की रोशनी उसकी आंख पर पड़ी और बाइक असंतुलित हो गई। जिससे वह गड्ढे में चला गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को औराई सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलू का उपचार चल रहा है। उर्मिला देवी की चार लड़कियां है, जिसमें तीन की शादी हो चुकी है। इनका पति मुन्नू लाल दलित बाहर कहीं काम करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।