फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में मिली महिला, सास ने कमरे में लगाया ताला, दोनों साथ रहने पर अड़े

Thu, 05 Jan 2023 06:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही के एक गांव निवासी महिला चार बच्चों की मां है। उसका पति रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहता है। इस बीच उसका प्रेम प्रसंग पास के ही गांव निवासी युवक से हो गया। बुधवार देर रात युवक महिला के घर पहुंच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के भदोही जिले के एक गांव में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा मच गया। जब एक महिला अपने प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में मिली। उसकी सास ने कमरे में ताला लगाकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रेमी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने किसी तरह मामले को निपटाया। पुलिस तक बात नहीं पहुंची। 

विज्ञापन


चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला चार बच्चों की मां है। उसका पति रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहता है। इस बीच उसका प्रेम प्रसंग पास के ही गांव निवासी युवक से हो गया। बुधवार देर रात युवक महिला के घर पहुंच गया। गुरुवार अलसुबह महिला की सास नित्य क्रिया कर्म के लिए उठी।

इस दौरान एक युवक को बहु के कमरे में देख दंग रह गई। उसने कमरे पर बाहर से ताला लगा दिया। शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ताला खोला गया तो युवक भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस बीच प्रेमी के परिजन भी सूचना पाकर पहुंच गए। किसी तरह मामले को निपटाते हुए प्रेमी को मुंबई के लिए रवाना कर दिया। मामले को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही। पुलिस तक बात नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें