फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला की मौत, दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के बलभद्रपुर गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता ने ज्ञानपुर कोतवाली में तहरीर दी भी है। प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के बखार, मझिगवां निवासी ओमप्रकाश मिश्रा की पुत्री रूपा देवी की शादी बलभद्रपुर निवासी चंद्रमणि तिवारी के पुत्र नागेश तिवारी के साथ तीन साल पहले हुई थी। बताया कि उनके दामाद ने फोन कर बताया कि बेटी ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लिए दो लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। जिसके कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी हत्या की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनीश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें