फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में गिर कर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली के सीखापुर गांव में मंगलवार को सुबह पानी भरे गड्ढे में गिर कर गीता देवी बिंद (43) की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पति दयासागर बिंद ने बताया कि गीता देवी सुबह शौच के लिए गई थीं। जहां से काफी देर बाद भी न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। घर से कुछ दूर जाने पर पानी से भरे गड्ढे में सिर्फ गीता देवी का पैर दिखाई पड़ने पर शोरगुल मचाया। आस-पास के लोगों ने जुटकर गीता को गड्ढे से निकाला तो वह दम तोड़ चुकी थी। गीता तीन पुत्रों और दो पुत्रियों की मां थीं। घटना से आहत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह का कहना है कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें