फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक के शाह बाबा मजार के पास रविवार को दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजय चौहान ने बताया कि शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला ने बुर्का पहन रखा है। वह संभवत: स्टेशन की ओर जा रही थी। लेकिन न जाने कब और कैसे ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के पास भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को एमबीएस राजकीय अस्पताल ले गई, जहां शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन पहचान नहीं सकी। सीओ ने कहा कि 72 घंटे इंतजार करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें