चौरी। थाना क्षेत्र में जगदीशपुर-बनपुरवा गांव के पास सोमवार को दोपहर मालगाड़ी से कटकर एक महिला की मौत हो गई। मृतक की महिला की शिनाख्त नगीना उर्फ सुगिया (30) निवासी अमवाकला के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक नगीना उर्फ सुगिया की शादी बसंतपट्टी-वाराणसी निवासी शिवकुमार पटेल से हुई थी। उसके दो बच्चे भी थे। वह काफी दिनों से सांस की बीमारी से पीड़ित थी। बताया कि नगीना घर से कब आकर वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई, यह जानकारी नहीं हो थी। काफी देर बाद जब सूचना मिली कि नगीना की मौत मालगाड़ी से कट कर हो गई है, तब परिजन भाग कर घटनास्थल पर पहुंच सके। उप निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।