फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा-चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के असनांव बाजार के समीप बुधवार को दोपहर करीब एक बजे डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार रेशमा (28) निवासी सर्रोई की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई और बेटा घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों ने बभनौटी-ज्ञानपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ज्ञानपुर, औराई और भदोही कोतवाली पुलिस, सीओ और दो कंपनी पीएसी मौके पर पहुंची। अधिकारियों के समझाने पर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद डंफर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


भदोही नगर से सटे सर्रोई बाजार निवासी कल्लू बिंद की 28 वर्षीय पुत्री रेशमा देवी की शादी गोपीगंज के हरिहरपुर निवासी सूरज बिंद के साथ हुई थी। रेशमा कुछ दिन पूर्व अपने चार वर्षीय बेटे लाइगर उर्फ बजरंगी के साथ ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। बुधवार की दोपहर एक बजे अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय चंदूलाल बिंद के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। बभनौटी बाजार से असनांव होते हुए ज्ञानपुर जाते समय जैसे ही पुलिस चौकी असनांव के पास पहुंची उसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे डंफर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही रेशमा देवी की मौत हो गई, जबकि चंदूलाल बिंद और लाइगर उर्फ बजरंगी घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक डंफर समेत फरार हो गया। वहीं नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम कर दिया। इससे बभनौटी-ज्ञानपुर-असनांव बाजार का आवागमन ठप रहा। जाम हटाने में पुलिस के पसीने छूट गए थे। मौके पर पीएसी के जवानों को बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर बुला ली गई। सीओ ज्ञानपुर प्रभात कुमार राय, सीओ भदोही अजय कुमार चौहान मौके पर पहुंचे। किसी तरह समझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। रेशमा की मौत से चार साल के बजरंगी के सिर से मां का साया उठ गया। सीओ ज्ञानपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अतिक्रमण के कारण हुआ हादसा
ज्ञानपुर। बभनौटी-ज्ञानपुर मार्ग पर असनांव बाजार के आसपास सड़क के किनारे अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे भारी वाहनों के आने से दोपहिया सवार को आगे बढ़ने का रास्ता ही नहीं बचता। बुधवार को भी यही हुआ। डंफर आने पर बाइक सवार चंदू सड़क के किनारे नहीं जा सका। आधी सड़क तक गिट्टी और बालू गिराकर बेचा जा रहा है। यहीं नहीं घटना स्थल के समीप एक टाटा कंटेनर भी आधी सड़क तक घेरकर खड़ी थी। इसे लेकर लोगों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें