फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के गंगारामपुर-शेरपुर मार्ग पर बुधवार को ट्रैक्टर से कुचलकर फूलपत्ती देवी (55) पत्नी श्यामलाल गौतम की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रैक्टर को थाने ले गई।
विज्ञापन

फूलपत्ती देवी कोई सामान लेकर बाजार घर की ओर जा रही थी उसी समय मिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की भनक लगते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटकर जब तक इलाज की व्यवस्था करती, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ खुर्शीद अंसारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ट्रैक्टर को थाने में लाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें