फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में दबकर महिला की हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 15 Oct 2024 12:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

बदोही जिले में दीपावली को लेकर घर की पुताई के लिए मिट्टी निकाल रही महिला की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के सुरियावा थानाक्षेत्र के मऊरामशाला गांव में मंगलवार की सुबह पुराने कच्चे मकान से मिट्टी की खुदाई के समय दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे गांव निवासी देवीचरन की पत्नी फोटो देवी (35) की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


दीपावली को लेकर घर की पुताई के लिए मंगलवार की सुबह गांव निवासी देवीचरन की पत्नी फोटो देवी घर से कुछ दूर स्थित पुराने दलान के पीछे मिट्टी निकालने के लिए गई थी। मिट्टी की खुदाई करते समय अचानक दीवार भरभराकर कर गिर गई। 

दीवार गिरने से महिला मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वाले आनन-फानन उसे सीएचसी गोपीगंज लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर चले गए। घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें